बरेली, जनवरी 2 -- फरीदपुर से विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। डॉक्टर श्याम बिहारी सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल होने पहुंचे हुए थे। बैठक के बाद उनकी तबीयत खराब हुई। सांस लेने में दिक्कत होने पर श्याम बिहारी लाल सर्किट हाउस में ही लेट गए। आराम न मिलने पर उन्हे पीलीभीत बाईपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। डॉक्टर के तमाम प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर श्याम बिहारी फरीदपुर से दूसरी बार विधायक बने थे। पहली जनवरी को उन्होंने समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। निधन की सूचना पर शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल और आवास पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.