बरेली, दिसम्बर 15 -- बरेली। फरीदपुर इंड्रस्टलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने जिला उद्योग केंद्र को पत्र लिखकर सड़क निर्माण के बाद से हो रही परेशानियों को उजागर किया है। पत्र में कहा गया है कि औद्योगिक क्षेत्र में बीसलपुर चौराहा से फतेहगंज पूर्वी एनएचएआई ने एक महीने पहले सड़क का निर्माण किया है। रोड निर्माण के समय नियमानुसार सड़क के दोनों ओर डेढ़ मीटर की मिट्टी की पटरी बनाने का नियम है, जो कि नहीं बनाई गई। इसके कारण उद्योगों में आने वाले वाहन डीसीएम और ट्रक आदि चढ़ते-उतरते समय पलट जाते हैं। इसके कारण कच्चा माल खराब हो रहा है। इतना ही नहीं रोड के दोनों साइड बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे फैक्ट्रियों से निकलने वाली गाड़ियां सड़क पर चढ़ नहीं पा रही हैं। हमेशा हादसों का खतरा बना रहता है। इससे उद्यमियों और कर्मचारियों को परेशानी हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.