नई दिल्ली, जनवरी 19 -- नई दिल्ली। दिल्ली जंक्शन से फिरोजपुर कैंट के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस की यात्रा में फरीदकोट स्टेशन पर गाड़ी के ठहराव समय में आगामी 19 मार्च से बदलाव किया जा रहा है। यह गाड़ी पहले दिल्ली जंक्शन से फिरोजपुर जाते समय फरीदकोट स्टेशन पर रात 10.03 बजे पहुंचती थी और रात 10.05 बजे चलती थी। 19 मार्च से यह गाड़ी रात 9:58 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद रात 10 बजे वहां से चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...