आजमगढ़, अक्टूबर 7 -- फरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा बाजार में सोमवार की सुबह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का झंडा पोल पर लगा मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने झंडा उतरावा दिया। पुलिस अराजकतत्वों की तलाश कर रही है। एसडीपीआई की स्थापना केरल निवासी अबू बकर ने की थी। उसे प्रतिबंधित संगठन पापुलर फ्रंट आफ इंडिया (पीएफआई) का संस्थापक होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एनआईए ने उसे गिरफ्तार किया था। एसडीपीआई का गठन पीएफआई की राजनीतिक शाखा के रूप में किया गया था। सुबह फरिहा में सड़क पर एसडीपीआई का झंडा मिलने पर पर निजामाबाद थाना की पुलिस अलर्ट हो गई है। फरिहा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि झंडा हटवा दिया गया है। यह अराजकतत्वों की करतूत थी। उनकी तलाश की जा रही है। जि...