गोरखपुर, जनवरी 28 -- गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जनता दर्शन के दूसरे दिन लोगों की समस्याएं सुनीं। गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में करीब 200 फरियादी अपनी उम्मीदें लेकर पहुंचे थे। सीएम योगी अपनी कुर्सी पर बैठने के बजाय खुद चलकर लोगों के पास गए और उनकी पीड़ा सुनी। उन्होंने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भरोसा दिलाया कि उन्हें परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है, उनकी हर मुसीबत का हल निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को दो टूक कहा कि जनता की समस्याओं को टालें नहीं, बल्कि समय पर उनका निपटारा करें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसी ने भी काम में लापरवाही बरती, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई होगी। जमीन कब्जाने वालों पर होगा सख्त एक्शन मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.