हल्द्वानी, फरवरी 10 -- लालकुआं। अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने मंगलवार को लालकुआं कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया और फरियादियों से मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए। एसपी सिटी दोपहर बाद कोतवाली पहुंचे और भवन, कर्मचारी बैरक, मालखाने सहित आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों की शस्त्र ड्रिल, अभिलेखों और ऑनलाइन पोर्टल्स की जांच की। महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण भी किया और वहां तैनात पुलिस कर्मियों को शिकायतों का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए। एसपी ने विवेचनाओं में गुणवत्ता लाने, निर्धारित समय में निस्तारण करने, पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने, नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और सक्रियता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहा। निरीक्षण के दौरान कोतवाली के प्रभारी निरीक्...