बोकारो, सितम्बर 27 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने शनिवार को मुरुबन्दा स्थित अपने आवास पर गोमिया विधानसभा क्षेत्र से आए कई लोगों से भेंट की। इस दौरान लोगों ने अपनी एवं क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने गोमिया विधानसभा क्षेत्र के गोमिया, पेटरवार व कसमार प्रखंड क्षेत्र से आये सभी लोगों की बातों को धैर्यपूर्वक सुना और तत्काल ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। मौके पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर तत्पर है और प्राथमिकता के आधार पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार हर परिस्थिति में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.