अमरोहा, मार्च 19 -- एसडीएम विभा श्रीवास्तव ने बुधवार को तहसील का वार्षिक मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने नजारत अनुभाग, संग्रह अनुभाग समेत सभी कार्यालयों का गहनता से निरीक्षण किया। हिदायत दी कि कार्यालय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अधिकारी-कर्मचारी समय से कार्यालय आएं व फरियादियों की शिकायतों का त्वरित निपटारा करें। सुझाव दिया कि तहसील परिसर में डस्टबिन में ही कूड़ा डाला जाए। इस दौरान तहसीलदार परमानंद श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.