नई दिल्ली, फरवरी 3 -- फराह खान ने अपना कुकिंग व्लॉग इस बार शबाना आजमी और जावेद अख्तर के घर पर शूट किया। जावेद अख्तर का खूबसूरत सा घर खंडाला में है। उन्होंने फराह और उनके कुक को अपना घर दिखाया और इसके बारे में जानकारी दी। फराह खान के साथ उनके कुक दिलीप भी थे। दिलीप फराह के व्लॉग में लोगों को अब तक काफी एंटरटेन करते रहे हैं लेकिन इस बार लोगों को वह काफी इरिटेटिंग लगे। व्लॉग देखने वालों ने इस बारे में कमेंट्स भी किए हैं।पेड़ों के बारे में बता रही थीं शबाना शबाना और जावेद फराह को घर की चीजों के बारे में बताते हैं कि कितने पुराने हैं तो वह हैरान होती हैं। एक जगह फराह और शबाना बात कर रहे होते हैं तभी दिलीप आकर बीच में बोलता है, इरशाद-इरशाद। फराह दिलीप को भगाकर कहती हैं कि किचन में खाना बनाए। इसके बाद शबाना अपने घर के पेड़ों के बारे में बताती है...