फरीदाबाद, दिसम्बर 14 -- फरीदाबाद, संवाददाता। जुलाई 2024 में युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने 17 महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी गुजरात में छिपकर ईंट भट्ठों पर काम कर रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई 2024 में चौधरी भट्ठा गांव डीग पर 20 वर्षीय पीयूष की मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक पीयूष गांव असावटी की रोशन कॉलोनी का रहने वाला था। इस मामले में उसके पिता नहार सिंह की शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना सदर बल्लभगढ़ की टीम ने फरार चल रहे आरोपी गुड्डू निवासी रोशन कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चौधरी भट्ठा गांव डीग प...