बागपत, फरवरी 10 -- बागपत। शहर के पुराना कस्बे में पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति की हत्या करने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पा रहे है। मंगलवार को मृतक का बेटा परिजनों के साथ एसपी से मिला और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की। आरोप लगाया कि फरार आरोपी फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे है। मृतक के पुत्र अरमान ने बताया कि उसके पिता नफीश 11 नवंबर 2025 को दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने बागपत आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे कब्रिस्तान के पास यामीन, रहीशू, मोसीन, मुस्तकीम, शोकीन और समीम ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि सुनियोजित तरीके से उसके पिता की हत्या की गई। पीड़ित अरमान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में रहीश, मोसीन और शमीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जनपद न्यायालय बागपत से इन तीनों की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। ...