खगडि़या, जून 2 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के -पसराहा थाना के पिपरपांती गांव में रविवार को वर्षों से फरार चल रहे हत्यारोपी रॉकी उर्फ मुन्ना के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की। बताया गया कि न्यायालय के आदेश पर पसराहा थाना के एसआई शंभू सिंह ने दल-बल के साथ यह कार्रवाई की। पिपरपांती गांव के रॉकी, अशोक सिंह का बेटा है। वह मधेपुरा जिले के चौसा थाना कांड संख्या 120/20 में नामजद हत्यारोपी है। कई साल से फरार है। कोर्ट से बार-बार हाजिर होने के आदेश के बाबजूद भी अभी तक आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।चौसा पुलिस गिरफ्तारी के लिए लगतार प्रयास कर रही है। इधर थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि मामला चौसा थाना का है। अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की गई है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.