उरई, फरवरी 6 -- उरई। शहर के मोहल्ला बघौरा निवासी एक दलित परिवार ने हत्या के एक आरोपी की अब तक गिरफ्तारी न होने और लगातार मिल रही धमकियों को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि खुलेआम घूम रहा आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिससे भय का माहौल बना हुआ है जबकि इस मामले में पुलिस दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। शहर के बघौरा निवासी राजकुमार जाटव ने पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि छोटे भाई महेन्द्र जाटव उर्फ बाबा की 17 दिसंबर को हत्या कर दी गई थी। मामले में थाना कोतवाली में एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने दो आरोपियों जीशान और राजा को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन मुख्य आरोपी अल्ताफ निवासी डढ़वा (बजरिया) फरार है। पीड़ित का कहना है कि अल्ताफ पहले भी कई स...