किशनगंज, फरवरी 16 -- पोठिया। रविवार को पोठिया पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में की गई। गिरफ्तार वारंटी की पहचान जाकिर, ग्राम पोचाबस्ती थाना पोठिया के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपित की चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि पोठिया थाना क्षेत्र में लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गिरफ्तारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया कि आरोपित के खिलाफ न्यायालय में एक मामला लंबे समय से लंबित है। लगातार पेशी से अनुपस्थित रहने के कारण न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गैर-जमान...