हाजीपुर, दिसम्बर 23 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर थाने की पुलिस में मंगलवार को मोहनपुर पंचायत से एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में हाजीपुर जेल भेज दिया। राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मोहनपुर पंचायत के मीरमपुर से फरार वारंटी भोला राय पिता नागेश्वर राय को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा बताया गया कि भोला राय काफी दिनों से फरार चल रहा था। इसके खिलाफ माननीय व्यवहार न्यायालय हाजीपुर से वारंट निर्गत था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...