दुमका, नवम्बर 21 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। लंबे अरसे से फरार चल रहे हैं वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार हंसडीहा थाना क्षेत्र के छोटी रनबहियार गांव निवासी नित्यानंद साधु पीसीआर केस नंबर 926/17 आरोपी है। कोर्ट द्वारा उक्त आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत होने के लिए नोटिस भेजा गया था। उक्त आरोपी युवक नोटिस का अवैहलना करते हुए कोर्ट में प्रस्तुत नहीं हुआ। जिसके बाद उक्त आरोपी युवक के खिलाफ न्यायालय के द्वारा गिरफ्तारी वारंट निकाला गया। वहीं हंसडीहा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...