जहानाबाद, नवम्बर 26 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए मुरगांव निवासी फरार वारंटी पिंटू कुमार को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पिंटू कुमार लंबे समय से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार स्थान बदल रहा था। गुप्त सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर-दबोचा। थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...