कोडरमा, नवम्बर 20 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना पुलिस ने बुधवार की रात विशेष अभियान चलाते हुए फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ छापामारी कार्रवाई की। इसी क्रम में पुलिस ने 2021 में दर्ज एक मामले के आरोपी विनोद यादव, पिता तुलसी यादव, निवासी पुरनानगर, चंदवारा प्रखंड को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। गुरुवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...