पूर्णिया, जनवरी 6 -- केनगर, एक संवाददाता। सोमवार की सुबह केनगर थाना पुलिस ने थाना कांड से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के ही गणेशपुर पंचायत के गणेशपुर गांव निवासी स्व. रामदेव साह का पुत्र भीमलाल साह है। जिसे न्यायालय के आदेशानुसार गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...