मधेपुरा, मई 23 -- ग्वालपाड़ा। अरार पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गणेश कुमार भर्राही थाना क्षेत्र के जीवछपुर वार्ड 7 का रहने वाला है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी एक मामले में नामजद आरोपी है। मामले में संलिप्तता उजागर होने के बाद से घर छोड़ कर फरार रहता था। गिरफ्तारी के लिए कई बार उसके घर पर दबिश दी गयी। हर बार वह चकमा देकर भाग जाता था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर उसे दबोच लिया गया। निप्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...