दरभंगा, फरवरी 10 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाने की पुलिस ने लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने थाना क्षेत्र के पोहद्दीबेला गांव में छापेमारी कर फरार वारंटी सत्तो साहु को धर दबोचा। उसके विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर पूर्व में इश्तेहार भी चिपकाया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर घनश्यामपुर पुलिस ने विशेष छापामार दल का गठन कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...