नई दिल्ली, जनवरी 7 -- नई दिल्ली, का. सं.। उत्तर-पूर्वी जिला स्पेशल स्टाफ ने उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ काला को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी आशीष मिश्रा के अनुसार, आरोपी शाहदरा के फर्श बाजार में गोलीबारी व रंगदारी में वांछित था और उस पर हत्या के प्रयास, लूट व आर्म्स एक्ट समेत नौ मामले दर्ज हैं। मंगलवार रात करीब दो बजे तीसरे पुश्ता पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट बाइक से पहुंचे आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एसआई कौशिक घोष ने उसे घायल कर दबोच लिया। उसके पास से पिस्टल, तीन कारतूस और चोरी की बाइक बरामद हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...