कन्नौज, जनवरी 11 -- कन्नौज,संवाददाता। जेल से फरार हुए दो बंदियों को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस को अहम सुराग हाथ लगने के बाद फरार बंदियों के नजदीक पहुंचने का दावा किया गया है। फरार बंदियों की तलाश में एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों के माध्यम से कई अहम सुराग मिले हैं। इसके आधार पर पांच पुलिस टीमों का गठन कर जिले और आसपास के क्षेत्रों में संभावित 12 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घेराबंदी लगातार की जा रही है और बंदी अब ज्यादा दूर नहीं हैं। बता दें कि चार जनवरी की रात जिला जेल अनौगी में नववर्ष के अवसर पर जश्न का माहौल था। उस समय तत्कालीन जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद भी जेल परिसर में मौजूद थे। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था ...