बिहारशरीफ, फरवरी 19 -- फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने किया बरामद शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मेहुंस थाने की पुलिस ने लखीसराय जिले के रामगढ़ थाना के नदियावां गांव में छापेमारी कर प्रेमी युगल को बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीया नौवीं की छात्रा स्कूल जाने के दौरान एक सप्ताह पहले गायब हो गई थी। छात्रा के पिता द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। नदियावां गांव में छापेमारी कर छात्रा को बरामद कर लिया गया । जबकि, प्रेमी को भी पकड़ लिया गया। प्रेमी नदियावां गांव का साजन कुमार है। दोनों ने देवघर में मंदिर में जाकर शादी रचा ली है। दोनों को कोर्ट में प्रस्तुत कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...