फतेहपुर, दिसम्बर 27 -- असोथर। सरकंडी बवाल के मुख्य आरोपी प्रधान पति संतोष द्विवेदी की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने 25 हजार नगद इनाम की घोषणा की है। बवाल बाद संतोष पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के लिये एसपी ने चार टीमें लगाई हैं। लेकिन सफलता न मिलने पर एसपी ने इनामिया की कार्रवाई की है। पुलिस का दावा है कि जल्द प्रधान पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि सरकंडी गांव में बीते 17 दिसंबर को पंचायत के विकास कार्यों में हुए भ्रष्टचार के संबंध में जांच चल रही थी। जांच टीम के सामने ही बवाल हुआ था। शिकायर्ता पक्ष के चार लोग घायल हुए थे। प्रधान पति संतोष द्विवेदी समेत दोनों पक्षों से 28 पर केस हुआ था। प्रधान पति पक्ष पर हत्या के प्रयास की धारा लगाई गई थी। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। थानेदार अभिलाष तिवारी को नि...