मधुबनी, फरवरी 21 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की तरैया पंचायत की पूर्व मुखिया रूना देवी और उनके पति पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरेराम ठाकुर के घर पर अंदौली गांव में पुलिस ने इश्तेहार चिपका कर उन्हें कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने वादी के घर में घुसकर वादी और उसके बेटा के साथ मारपीट की थी। साथ ही उसकी संपत्ति का भी नुकसान किया था। ऐसे ही आरोप में साहरघाट पुलिस ने तरैया गांव के प्रभाकर कुमार कर्ण व उसकी पत्नी ललिता कर्ण के घर पर भी इश्तेहार चिपका कर उन्हें कोर्ट में हाजिर होने की हिदायत दी। मधवापुर पुलिस सब इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह व साहरघाट पुलिस सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि तय समय सीमा के भीतर कोर्ट में पेश नहीं होने पर आरोपियों के घर में कुर्की जब्ती की कार्रवाई होगी। इन लोगों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.