मिर्जापुर, जनवरी 5 -- मिर्जापुर। चुनार पुलिस ने फरार चल रहे पशु तस्कर को रविवार धर दबोचा। तस्कर पर हत्या के प्रयास का भी मुकदमा दर्ज है। उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार यादव मय हमराही संग गश्त पर निकले थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चुनार से पशु तस्कर प्रयागराज जिले के कोरांव थाना क्षेत्र के बढ़वारी गांव निवासी बालेश्वरी प्रसाद सिंह उर्फ मास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...