मऊ, फरवरी 9 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज क्षेत्र के वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत सहरोज हाइवे स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास दो दिन पूर्व पिकअप वाहन में तस्करी कर ले जाए जा रहे गोवंश मामले में पशु तस्करों की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। मामले में कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पुलिस टीम कड़ी पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के निर्देश पर पशु तस्करों को लेकर कोपागंज थाने की पुलिस टीम दो दिन पूर्व सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिला था कि एक पिकअप वाहन में गोवंश लादकर पशु तस्कर कोपागंज से घोसी की तरफ जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सहरोज हाइवे स्थित अंबेडकर प्रतिमा के पास सघन चेकिंग करना शुरु कर दिए थे। चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन आता हुआ दिखाई दिया था। पुलिस टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.