मोतिहारी, फरवरी 1 -- मोतिहारी, निसं। 16 वर्षों से फरार चल रहे निलंबित पंचायत सेवक को मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पंचायत सेवक लखौरा थाना क्षेत्र के मठिया भोपत फुलवार गांव निवासी हीरामन राम है। उसे पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेश कुमार ने बताया कि सरकारी अभिलेख गायब करने सहित अन्य मामले में हीरामन राम पर मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज है। वह लगातार 16 वर्षों से फरार चल रहा था। सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार हीरामन राम पर लखौरा थाना में विविध कांड व रामगढवा थाना में सरकारी कर्मी द्वारा न्याय भंग करने का भी मामला दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...