बगहा, जून 6 -- नरकटियागंज। शिकारपुर पुलिस ने नगर के गोपाला ब्रह्म स्थान से एक नाबालिग प्रेमी जोड़े को पकड़ा है।थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि लोगों को संदेह होने पर 112 मोबाइल टीम को सूचना दी थी। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर थाने लाई। पुछताछ में जानकारी मिली कि लड़की रामनगर और लड़का शिकारपुर थाना क्षेत्र के हैं। दोनों नाबालिग है। बुधवार को पढ़ने का बहाना बनाकर दोनो घर से भागे थे। रात में स्टेशन पर रहें। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के परिजन रामनगर थाना में पुत्री की लापता होने की एफआईआर दर्ज करा दी है। दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...