कटिहार, जनवरी 8 -- फलका।एक संवाददाता फलका पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिरमोकाम गांव से पूर्व के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी दिलीप पासवान,रंजीत कुमार,प्रमोद पासवान तीनों पिरमोकाम निवासी को उसके घर से छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व के मामले का वारंटी पलटू यादव रंगाकोल गांव निवासी काफी दिनों से फरार चल रह था। मंगलवार की रात्रि छापेमारी कर घर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शराब के नशे में तीन गिरफ्तार सेमापुर,संवाद सूत्र सेमापुर पुलिस ने शराब के नशे में तीन शराबी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। थाना अध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि मोहनाचांदपुर पंचायत के क...