गिरडीह, नवम्बर 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। हत्या के इरादे से अगवा करने के मामले के फरार चल रहे एक ही परिवार के छह आरोपियों के घर में शनिवार को नगर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है। यह इश्तेहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह आम बगान निवासी सहदेव यादव, सोनू यादव, अनिल यादव उर्फ गोलू यादव उर्फ गोला, सुबोध यादव उर्फ बच्चा यादव, पंकज यादव उर्फ बुद्धू यादव एवं संजय यादव उर्फ बिहारी यादव उर्फ गोगढ़ यादव के घर में चिपकाया गया है। इश्तेहार चिपाकने की कार्रवाई नगर थाना के पुअनि सह मामले के अनुसंधानकर्ता एनुल हक खान ने की है। सभी आरोपी नगर थाना कांड संख्या 132/2022 दिनांक 09.07.2022 के नामजद अभियुक्त हैं। ये सभी गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए अनेक बार नगर पुलिस द्वारा छापामारी की गई है परंतु प्राथमिकी के बाद से ही ये फरार ह...