समस्तीपुर, मई 4 -- बिथान। थाना क्षेत्र से फरार चल रहे चार वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में उजान के भूषण साह, शम्भू सिंह व देवेंद्र सिंह हैं। वहीं चौथा आरोपी सिहमा पंचायत के जितेंद्र यादव हैं। सभी के खिलाफ बिथान थाना में अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज था। कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी था। पुलिस को इनकी तलाश थी।। प्रभारी थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि चारों पर वारंट लंबित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...