पाकुड़, अक्टूबर 6 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। मुफस्सिल पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मणिरामपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नाजीर शेख ने पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी शादी किया था। उसके बाद पहली पत्नी ने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। पुलिस आरोपी को आज उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...