औरैया, जनवरी 3 -- आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिधूना कोतवाली पुलिस ने एक पुराने मामले में न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार किया है। आरोपी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से हाजिर नहीं हो रहा था। बिधूना कोतवाली के उपनिरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय प्रथम निवासी हिमांशु भदौरिया पुत्र संजीव भदौरिया मामले में काफी समय से वांछित चल रहा था। शनिवार सुबह पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि फरार और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.