चंदौली, फरवरी 9 -- बबुरी (चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी पुलिस ने वांछितों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार की सुबह दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ कई मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। बबुरी थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त कल्पू बियार और मुन्ना बियार उर्फ कृष्णानन्द को ग्राम बिन्दपुरवा गौरी थाना बबुरी के खिलाफ एनबीडब्लू जारी किया गया था। इसके बाद दोनों को उनके घर बिंदपुरवा गौरी सुबह दस बजे गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...