चित्रकूट, जनवरी 6 -- चित्रकूट। संवाददाता पहाड़ी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बीते दो जनवरी को पीड़िता ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि आशिफ अली ने उसके साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। इसके साथ ही उसने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। नामजद मुकदमा दर्ज करने के बाद पीड़िता के बयान कराए गए। जिसमें धारा 64 की बढ़ोत्तरी की गई। फरार चल रहे आरोपित को काफी प्रयास के बाद दबोच लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...