सिद्धार्थ, दिसम्बर 16 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। मोहाना पुलिस ने मंगलवार को हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गोपीजोत गांव निवासी अजय सोनकर पुत्र श्याम प्रकाश उर्फ गाले पर धारा 115(2)/352/109 बीएनएस के तहत केस दर्ज था। उसे मंगलवार को बेलौहा बंधा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...