मोतिहारी, फरवरी 6 -- तुरकौलिया.। रघुनाथपुर पुलिस ने छापेमारी कर लूटकांड के फरार ईनामी बदमाश को विदेशी शराब के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया बदमाश रघुनाथपुर के दीना पासवान का पुत्र रौशन कुमार है। पकड़ा गया बदमाश 11 फरवरी 2021 की रात नौ बजे अपने एक शागिर्द के साथ चांदमारी चौक पर लूट की घटना का अंजाम दिया था। लूट के शिकार व्यक्ति हरैया थाना के चिकनी गांव के ओमप्रकाश कुमार ने नगर थाना में एफ आई आर दर्ज करायी थी। हालांकि बदमाश की पहचान नहीं हो पायी थी। पुलिस अनुसंधान में बदमाश की पहचान हुई। फरार रहने के कारण एसपी स्वर्ण प्रभात ने बदमाश रौशन कुमार पर 5 हजार रूपये ईनाम की घोषणा की थी। रघुनाथपुर अपर थानाध्यक्ष मिंटू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर बदमाश रौशन को मिडिल स्कूल रघुनाथपुर से 7 पीस विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि उसे न्यायिक हिरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.