सोनभद्र, जनवरी 9 -- रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पन्नूगंज पुलिस ने खुझ्झा गांव में कई मामलों में फरार आरोपी के खिलाफ शुक्रवार को धारा 84 के तहत कार्रवाई की। पुलिस अभिलेखों के अनुसार संबंधित आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2025 में थाना स्तर पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। खुझ्झा गांव निवासी विजेन्द्र ओझा पर संगठित अपराध, आपराधिक षड्यंत्र एवं अन्य गंभीर आरोप हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तरफ से संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। संबंधित थाना पुलिस के साथ-साथ अन्य टीमें भी अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई हैं। बावजूद इसके, अब तक अभियुक्त पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध न्यायालय की तरफ से गैर-जमानती वारंट भी जारी किया जा चुका है। इसके बाद भी जब आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका तो उसके विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.