मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। पारू पुलिस ने सोमवार की रात शहर के चांदनी चौक के पास से फरार आर्म्स एक्ट और शराब तस्कर को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कांड के अनुसंधानकर्ता पुलकित कुमार ने बताया कि न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया आरोपी पारू थाने के छपरा आस गांव निवासी मिथिलेश कुमार यादव है। इस पर आर्म्स एक्ट और शराब का धंधा करने का आरोप है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...