कौशाम्बी, जनवरी 30 -- पिपरी के महमूदपुर मनौरी गांव के पीड़ित ने फरार आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायती पत्र देकर बताया है कि फरार आरोपी ने तीन फरवरी को उसको जान से मार देने की धमकी दी है। शिकायत के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। महमूदपुर मनौरी निवासी अतुल केसरवानी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि सात जनवरी को दरवाजे पर पड़ोसी का रिश्तेदार अर्पित कुमार पुत्र स्व. रामजी केसरवानी निवासी प्रयागराज खुल्दाबाद (काला डांडा) अपनी कार से आया और शीशा खोलकर गाली-गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने कार चढ़ाकर जान लेने का प्रयास किया। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद भी मारपीट का प्रयास किया। किसी तरह मामला शांत हुआ था। तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया था। आरोपी अभी भी फरार है। गिरफ्तारी ...