रांची, फरवरी 9 -- रांची। लोअर बाजार थाना की पुलिस ने चोरी के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। आरोपी का नाम देवराम है और वह गुदड़ी डोम टोली का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब छह माह से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट भी जारी था। इस आधार पर पुलिस ने रविवार को उसके घर पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...