गिरडीह, दिसम्बर 12 -- देवरी। भेलवाघाटी थाना कांड संख्या 09/18 के तहत दर्ज मुकदमा मामले में फरार चल रहे नामजद अभियुक्त दुधपनिया गांव के अनिल मुर्मू उर्फ विकास मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत के लिए गिरिडीह जेल भेज दिया। भेलवाघाटी थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने गुरुवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश एव माननीय न्यायालय के आदेश के आधार पर अभियान चलाया गया। जिसमें फरार चल इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...