पलामू, फरवरी 8 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर पुलिस ने वर्ष 2023 से कांड संख्या 35/2023 के नामजद अप्राथमिकी अभियुक्त निशांत जी उर्फ दारा सिंह उर्फ अभिजीत सिंह के घर पर ढोल बजवाकर इश्तेहार चिपकाया। आरोपी के पिता सुरेंद्र यादव बिहार के गया जिले के छपरबंधा थाने के निवासी है। आरोपी 16 जून वर्ष 2023 से फरार है। विश्रामपुर के थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने छपरबंधा थाने की पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपका कर उसके परिजनों को कोर्ट में आत्मसमर्पण करवाने का अनुरोध किया। साथ ही बताया कि आत्मसमर्पण नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.