बदायूं, दिसम्बर 2 -- कस्बे में रुपए के लेनदेन के विवाद में हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी वीरेंद्र पुत्र उजागर लाल के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय आदेश पर मुनादी कर दी। उपनिरीक्षक आदर्श तिवारी ने मोहल्ले में पहुंचकर न्यायालय का आदेश पढ़कर सुनाया और आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा किया। करीब चार महीने पहले बिनावर के रहने वाले प्रदीप चौहान की तहरीर पर नई बस्ती के चार लोगों के खिलाफ उनके भाई सचिन चौहान को लाठी-डंडों से घायल करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए बरेली रेफर कराया था। जांच में चार आरोपियों में से दो झूठे पाए गए, जबकि एक को जेल भेज दिया गया था। दूसरा आरोपी वीरेंद्र पुत्र उजागर लाल फरार चल रहा था। पुलिस लगातार दबिश देने के बावजूद उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी। सोमवार को विवेचक उपनिरीक्षक ने न्यायालय के आदेश प...