कटिहार, सितम्बर 12 -- कटिहार, एक संवाददाता बरारी पुलिस ने छापेमारी कर फरार आरोपी को अवैध आर्म्स के साथ गिरफ़्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पुलिस के नजर में फरार चल रहा था। आरोपी कृष्णा झा उर्फ कृष्णानंदन झा के विरूद्ध छापामारी कर गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि बरारी थाना क्षेत्र के बड़ी भैंस दियारा में एक घर में चोरी हुई था। चोरी के अनुसंधान के क्रम में आरोपी की पहचान कृष्णा झा के रूप में किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। इस मामले में बरारी थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिला की फिरार अभियुक्त कृष्णा झा उर्फ कृष्णानंदन झा बड़ी भैंस दियारा स्थित घर में अवैध हथियार के साथ छुपा हुआ है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष द्वारा अपने पुलिस बल के साथ भैंस दियारा में छापामार...