बागपत, जून 22 -- खेड़ा इस्लामपुर गांव में शुक्रवार की देर रात मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपियों को पकड़े गई पुलिस पर आरोपी पक्ष के लोगों ने हमला बोल दिया। बोहला चौकी इंचार्ज से तीन महिलाओं समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया गया कि खेड़ा इस्लामपुर गांव में 24 मार्च को दो सगे भाई अमित और सुमित पर गांव के कुछ लोगों ने धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया था। इस मामले में पीड़ित ने राजीव, संजीव, उमेश, रवि और चिंटू को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रवि व उमेश फरार चल रहे है। बाकी आरोपियों ने अपनी जमानत करा ली है। रवि और उमेश की गिरफ्तारी को शुक्रवार की देर रात बोहला चौकी इंचार्ज अनूप कुमार, दरोगा रजीव कुमार, हेड कांस्टेबल मान सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार के साथ खेड़ा इस्लामपुर में दबिश देने पहुंचे,जहां पर भीड़ ने उन्हें घेर लिया। बताया कि पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.