देवरिया, फरवरी 20 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तपुर पुलिया के समीप जून 2025 में युवक को मारी गई गोली के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है। तीन दिन पहले ही एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लेने का पुलिस का दावा है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम मछरठिया गांव के रहने वाले अजय मद्धेशिया को 29 जून 2025 की रात पुरुषोत्तमपुर के समीप साथियों ने ही गोली मार दी, जिससे अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में सोमवार को पुलिस ने पंकज यादव पुत्र रामछबीला यादव निवासी बैकुंठपुर थाना रामपुर कारखाना को बरईपार के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.