उन्नाव, जनवरी 1 -- बीघापुर। पुरवा थाना क्षेत्र के बाजीखेड़ा गांव निवासी पॉक्सो एक्ट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया है। बाजीखेड़ा निवासी नीतीश कुमार उर्फ अंशु पुत्र राजकुमार के विरुद्ध बीघापुर थाने में पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में 25 अगस्त 2025 को केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद से आरोपित अंशू उर्फ नीतीश कुमार पुलिस की पकड़ से दूर था। आरोपित गुरुवार सुबह बीघापुर बस स्टॉप पर उतरकर चोरी छिपे अपने घर जा रहा था। तभी दरोगा पुरुषोत्तम दास तथा सिपाही मुनिराज ने बीघापुर अंडर पास के पास उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...